खाने के बाद किस करवट सोना चाहिए ?
दाएं (Right ) नथुने का तापमान 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड ज्यादा गर्म होकर श्वास जाता है बाएं नथुने से श्वास लेने पर 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड ज्यादा ठंडा होकर जाता है|
इसके अंदर मौजूद इला और पिंगला नाड़ी की वजह से |
ये तो नाड़ियों का जाल बिछा है वो दाएं तरफ से 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड गर्म करके और बाएं नथुने से 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड ठंडा करके भेजती है|
शरीर में ज्यादा गर्मी लगती है तो दायां नथुना अपने आप बंद हो जाता है | कभी देखा भी होगा की कोई नजला जुकाम नहीं है परन्तु बायाँ नथुना ज्यादा चल रहा है |
आपको गर्मी लग रही होती है ,पसीना आ रहा होता है तो अचानक से अपने आप बंद हो जाता है |
जब आप खाना खा लेते है तो बाकि अंगों को कैसे पता चलता है कि खाना पचाना है |
ऐसे में दाएं तरफ से ज्यादा चलने लगती है ,इसलिए दायें फेफड़े में ज्यादा जाती है | दूसरा वह गरम होकर जाती है तो खाना पचने लगता है | अपने आप digestive\जूस का secretion होने लगता है |
पानी या liquid को पचाने के लिए बायाँ नथुना चलता है | ठोस चीज़ों को पचाने के दायाँ नथुना चलता है | बहुत सारा liquid पी लिया तो बायाँ नथुना चलेगा | दोनों नथुने एक साथ चलेंगे तो खाना आराम से पचेगा | ऐसी अवस्था जहाँ मन बहुत बहुत शांत होता है ,ऐसे में दोनों नथुएं चलते है | ऐसे में सुषुम्ना नाड़ी चलती है ,यह भावनात्मक नाड़ी है |
सुषुम्ना नाड़ी मतलब आप संतुलन मैं चल रहे हैं| उस समय आप बहुत शांत होते हैं| उस समय दोनों नथुने चल रहे होते हैं| थोड़ा जलनेति कर लो ताकि जब आप ध्यान के लिए बैठा तो दोनों नथुने चलें| यहीं से आपका मन नियंत्रित होता है| आप जब डर जाते हो तो सांस की गति तेज हो जाती हैं| रात को सपने में भी कोई डरावना सपना आ जाता है तो आप डर जाते हैं और आपकी सांस तेज हुई होती है|
जब कोई ध्यान में है, वह बहुत शांत है तो उसके साँस भी बहुत धीमी चल रही हो तुम
सूर्यभेदी प्राणायाम - बाएं नथुने को बंद किया और दाएं से सांस लिया | यह क्यों कराया जाता है ताकि जो आपको ठंड लग रही है शरीर का तापमान कम है वह संतुलित हो जाए| संतुलित से ज्यादा नहीं होगा अगर ज्यादा होगा तो पसीना आ जायेगा |
जब आपको गर्मी में बहुत गर्मी लग रही होती है तो बोला जाता है चंद्रभेदी प्राणायाम कर लो| चंद्रभेदी में दाएं नथुने को बंद करें और बाएं से सांस लेना है |
पानी पीने से पहले भी सूर्यभेदी प्राणायाम कर ले ताकि आपको गैस न बने, डकारे न आए और अगर आपकी अग्नि ठीक है तो यह सब करने की जरूरत नहीं
और जब आप खाना खाकर सोने वाले होते हैं तो बाई तरफ नीचे रखकर सोए| बाई तरफ नीचे रखने का कारण यह है कि जिस तरफ हम नीचे रखेंगे उस तरफ का नथुना बंद हो जाएगा या कम चलेगा और दूसरे वाला ज्यादा चलेगा |
अब अगर दाया नथुना में ज्यादा चलेगा तो जो सामान epigastrium मैं गया है वह जल्दी पचेगा क्योंकि इससे जठरअग्नि बढ़ेगी | जब खाना भोजन नली से गुजरता है तो वह एक छोटे से गोले epigastrium में ठहरता है, वह left साइड में होता है
वहां पर खाने का HCL के साथ मिलकर पेस्ट बनता है, जब पेस्ट बनता है तो ऊपर से फूड पाइप ने lock किया है और नीचे से छोटी आंत ने lock किया हुआ है | जब बाईं तरफ करवट लेकर सोते हैं तो खाना बाहर नहीं उछलता |
और अगर आप दाएं तरफ नीचे करके सोते हैं तो एक तो जठर का कटोरा ऊपर आ जाता है तो वह भोजन नली में भी जोर मारेगा, आपके आंत में भी जोर मारेगा कि खाना बाहर निकले, आपकी मांसपेशियां कमजोर होती हैं तो खाने को रोक कर रखती है|
दूसरा जब खाना मुंह में आता है तो खट्टे डकार आते हैं तो आप को हृदय की दिक्कत हो सकती है वायु ऊपर की तरफ जोर मारेगा, वायु सिर में चढ़ेगी |
लेकिन अगर आप खाना खाने के 40-45 मिनट बाद सो रहे हैं तो कोई भी करवट लेकर सो सकते हैं क्योंकि इतनी देर में खाना epigastrium से निकलकर आंतों में चला जाएगा परंतु अगर रात को खाना खाकर तुरंत सोना है तो लेफ्ट साइड करवट लेकर सोएं| इससे खाना अच्छे से हज्म होगा |
Comments
Post a Comment